news-details

होजरी व्यापारी की हत्या, आरोपी सीसीटीवी में कैद

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। होजरी व्यापारी की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात फीलखाना थाना क्षेत्र के सवई सिंह हाते स्थित धर्मशाला में हुई, जहां व्यापारी पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इलाज के दौरान उर्सला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक विजय चौरसिया (42) क्राइस्ट चर्च मार्केट में होजरी की दुकान चलाते थे। शुक्रवार शाम उन्हें एक कॉल आई, जिसके बाद वह घर के पास स्थित धर्मशाला गए थे। कुछ देर बाद उनकी लाश सीढ़ियों पर खून से लथपथ मिली।पुलिस जांच में सामने आया कि पास के रेस्टोरेंट संचालक के बेटे पर हत्या का आरोप है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी विजय के साथ धर्मशाला की ओर जाता हुआ दिखाई दिया है। बाद में वह मौके से फरार हो गया।घटना के बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की, जिससे इलाके में जाम लग गया। पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया।अधिकारियों के अनुसार, प्राथमिक जांच में मारपीट के दौरान भारी वस्तु से चोट लगने की बात सामने आई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

फीलथाना क्षेत्र से सूचना मिली थी कि विजय कुमार चौरसिया (42) गंभीर हालत में पाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। प्रथम दृष्टया मर्डर का मामला लग रहा है।सीसीटीवी फुटेज खंगालने में पता चला कि आरोपी विशाल 6:32 पर विजय को स्कूटी में बिठाकर धर्मशाला की ओर जाते हुए कैद हुआ है।इसके बाद वह शाम 7 बजकर 20 मिनट पर विशाल धर्मशाला से अकेले निकल कर स्कूटी से जाता हुआ कैद हुआ है।-एडीसीपी शिवा सिंह