
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर। जिले में पहली बार हाईपरटेंशन को लेकर राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर और आईएमए के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें देशभर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हिस्सा लिया।सम्मेलन में विशेषज्ञों ने उच्च रक्तचाप को “साइलेंट किलर” बताते हुए कहा कि समय पर पहचान न होने से यह हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, किडनी और आंखों से जुड़ी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है।मुख्य अतिथि एसजीपीजीआई लखनऊ के निदेशक डॉ. धीमान रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सकों ने हाइपरटेंशन के आधुनिक इलाज, नई दवाओं, जीवनशैली में बदलाव और बचाव के तरीकों पर चर्चा की।विशेषज्ञों ने कहा कि नियमित जांच, संतुलित खानपान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इस बीमारी से बचाव किया जा सकता है। सम्मेलन में कई मेडिकल संस्थानों के डॉक्टरों और मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने भाग लिया। आयोजन को जिले की चिकित्सा सेवाओं के लिए बड़ी उपलब्धि माना गया।