news-details

हाईवे पर रातभर चला प्रशासन का सख्त अभियान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। हाईवे पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर रोक लगाने के लिए गुरुवार देर रात प्रशासन ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर नरवल क्षेत्र में राजस्व, पुलिस, परिवहन और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने मिलकर यह कार्रवाई की।अभियान के दौरान ओवरलोड, बिना नंबर प्लेट और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को निशाना बनाया गया। टीम ने कुल 151 वाहनों का चालान करते हुए 11 लाख 25 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला।चेकिंग के दौरान हाईवे से गुजर रहे वाहनों की गहन जांच की गई। बिना नंबर प्लेट चल रहे वाहन, ओवरलोड वाहन और अनधिकृत रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। कई चालकों को मौके पर ही यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।जानकारी के अनुसार, परिवहन विभाग ने 95 वाहनों का चालान कर 8 लाख 47 हजार रुपये, पुलिस विभाग ने 52 वाहनों का चालान कर 78 हजार 500 रुपये तथा खनन विभाग ने 4 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 2 लाख रुपये शमन शुल्क वसूला।प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और नियमों के पालन को सख्ती से लागू करने के लिए जनपद में नियमित अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में संयुक्त प्रवर्तन टीमें सक्रिय हैं।अभियान में संबंधित विभागों के अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और सुचारु बनाया जा सके।