news-details

हाईवे पर पिकअप-ट्रक भिड़ंत, 5 मजदूरों की मौत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह पिकअप वाहन और ट्रक की जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा टेमनी खुर्द के पास करीब सुबह 10 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार मजदूर दूर जा गिरे।मृतकों में 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। अभी तक केवल एक मृतक की पहचान हो सकी है, जबकि चार शवों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे में करीब 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी है। कुछ गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज नागपुर रेफर करने की तैयारी है।जानकारी के अनुसार सभी मजदूर मछैरा गांव के रहने वाले थे और सब्जी तोड़ने के लिए कन्हरगांव जा रहे थे। मजदूरों से भरी पिकअप सड़क किनारे खड़ी थी, तभी पीछे से आ रहे यूरिया से भरे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।