
पारदर्शी विकास न्यूज़ ललितपुर
बुधवार दोपहर एनएच-44 पर खड़े एक ट्रक में अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते पूरे ट्रक को चपेट में ले लिया। ट्रक खाली होने से कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड तब तक देर हो चुकी थी। घटना को लेकर लोगों ने देरी पर नाराजगी जताई।