news-details

हाइड्रा क्रेन पर हुई अनोखी विदाई

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS पानीपत में फूड एंड सप्लाई विभाग के सेवादार महाबीर बांगड़ ने अपनी सेवानिवृत्ति को अनोखे अंदाज में यादगार बना दिया। 23 साल की नौकरी पूरी करने के बाद वह कार की बजाय करीब 100 फीट ऊंची सजी-धजी हाइड्रा क्रेन की बूम पर सवार होकर अपने पैतृक गांव कवि पहुंचे। उनके साथ थार, स्कॉर्पियो समेत कई वाहनों का काफिला भी चला। रास्ते भर लोग इस अनोखी विदाई को देखने के लिए जुटे रहे और महाबीर क्रेन पर खड़े होकर लोगों का अभिवादन करते रहे।महाबीर ने बताया कि उन्होंने पहले ही तय कर लिया था कि रिटायरमेंट के दिन कुछ अलग करेंगे। परिवार ने उनकी इच्छा के अनुसार 10 दिन पहले हाइड्रा क्रेन बुक कर उसे फूलों और रंग-बिरंगी चुन्नियों से सजवाया। रिटायरमेंट के दिन पहले विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका सम्मान किया, इसके बाद वह हाइड्रा पर सवार होकर गांव रवाना हुए। लगभग 5 किलोमीटर का सफर लोगों की भीड़ और धीमी रफ्तार के कारण करीब 50 मिनट में पूरा हुआ। गांव पहुंचने पर पत्नी और परिजनों ने आरती उतारकर उनका स्वागत किया। महाबीर के इस अनोखे विदाई समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।