news-details

हेड कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, लोहे की रॉड से वार

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। महानगर थाना क्षेत्र में 2011 बैच के हेड कॉन्स्टेबल हिमांशु श्रीवास्तव पर अपनी पत्नी रश्मि श्रीवास्तव (40) की हत्या करने का आरोप लगा है। बताया गया कि रविवार को किराये के मकान में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि हिमांशु ने लोहे की रॉड से रश्मि के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई।सूचना मिलने पर महानगर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक हिमांशु की तैनाती डालीगंज स्थित सूचना अधिकार प्रकोष्ठ कार्यालय में थी। वह पिछले करीब ढाई साल से पेपर मिल इलाके में किराये के मकान में पत्नी और एक वर्षीय बेटे के साथ रह रहा था। घटना के बाद वह कुछ समय मकान मालिक के पास बैठा और बाद में बच्चे को गोद में लेकर करीब तीन घंटे तक बाहर घूमता रहा।रश्मि के भाई सौरभ श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही हिमांशु बहन को परेशान करता था। दो दिन पहले रश्मि ने स्वास्थ्य खराब होने की बात कही थी। रविवार को फोन नहीं उठने पर परिजन घर पहुंचे, जहां रश्मि खून से लथपथ मिली। सौरभ ने पूर्व में भी प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 


हिमांशु श्रीवास्तव 2011 बैच के हेड कॉन्स्टेबल हैं। इस समय उनकी तैनाती डालीगंज में सूचना अधिकार प्रकोष्ठ कार्यालय में थी। सूचना मिली थी कि घर के अंदर मर्डर हुआ है। जब पुलिस पहुंची तो उनकी पत्नी रश्मि (40) का शव फर्श पर पड़ा था, सिर के आसपास खून था।-डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर