
भादर विकास खंड के अन्तर्गत सिंठी में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत निर्मित पानी की टंकी से जलापूर्ति ठीक से नहीं हो रही है। ठेकेदार द्वारा मानक के विपरीत किए गए निर्माण कार्य सामने आ रहे हैं।टंकी के सामने स्थित बाउंड्री वॉल बारिश की भेंट चढ़ गई है। स्थानीय कांग्रेस नेता और दूर संचार सलाहकार समिति के सदस्य अशोक सिंह हिटलर ने प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग की है।