
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। कोतवाली क्षेत्र में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान धम्मौर रोड निवासी कमला देवी के रूप में हुई है, जो घर में अकेली रहती थीं।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को घर में काम करने वाली महिला ने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छत के रास्ते घर में दाखिल हुई। अंदर कमला देवी का शव फर्श पर पड़ा मिला।पुलिस के मुताबिक घर में टीवी चल रहा था और बेड पर पर्स रखा हुआ था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों और किसी अनहोनी की आशंका को लेकर जांच की जा रही है।