
PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार रिश्तेदारों ने घर में घुसकर युवक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।खरगपुर निवासी अंकित ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान रिश्तेदारी से आए चार लोग घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।मारपीट में अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने राजेपुर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। बताया जा रहा है कि फोन पर हुई कहासुनी को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था।पुलिस के अनुसार, इसी पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। राजेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।