
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/जायस। जायस थाना क्षेत्र के रानीगंज मवई आलमपुर गांव में घर में अकेली मौजूद महिला से बदमाशों ने लाखों रुपये के जेवर लूट लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला की पिटाई की और दुपट्टे से गला दबाकर हत्या का प्रयास किया।घायल महिला को पहले सीएचसी और बाद में रायबरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने फोटो के आधार पर कुछ संदिग्धों की पहचान करने का दावा किया है।पति की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है और कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।