news-details

घर में घुसकर हमला व छेड़छाड़ का आरोप

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Kanpur

घाटमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परास में दबंगों द्वारा घर में घुसकर एक परिवार पर जानलेवा हमला करने और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद लिखित तहरीर देने के बावजूद अब तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है, जिससे परिवार दहशत में है।ग्राम परास निवासी गुलफाम के अनुसार, 17 अप्रैल की रात करीब 10 बजे वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग पुरानी रंजिश के चलते नशे की हालत में गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी लाठी-डंडों के साथ घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आए और गुलफाम, उसकी पत्नी व भाई गुलसान के साथ मारपीट की।पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों में शामिल एक आरोपी ने तमंचे के बल पर उसकी पत्नी के साथ अश्लील हरकतें भी कीं। शोर मचने पर ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।घटना की सूचना पर पीआरवी 112 मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी घाटमपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पीड़ित ने 18 अप्रैल को थाने में नामजद तहरीर दी, लेकिन 20 अप्रैल तक भी एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप लगाया है।परिवार का कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और केस वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जल्द मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।