news-details

घायल नंदी को लेकर विवाद, युवक से मारपीट

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमापुर में घायल नंदी की देखभाल को लेकर विवाद के बाद एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित रितेश पाल ने राजेपुर थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रितेश ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से घायल नंदी की सेवा कर रहा है और प्रतिदिन उसे चारा-पानी देकर उपचार कराता है। आरोप है कि जब वह नंदी को चारा देने पहुंचा, तभी गांव निवासी रतन पाल उसे रस्सी से बांधकर ले जाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद रितेश ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।