
पारदर्शी विकास न्यूज़ मुंशीगंज/अमेठी। घाटमपुर में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की बैठक हुई। बैठक में सेक्टर कमेटी का पुनर्गठन किया गया। विधानसभा प्रभारी शमशेर बौद्ध ने पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों पर संवाद किया और लोगों से अपने अपने बूथ पर सर्वसमाज का मजबूत एलाइंस खड़ा करके 2027में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया।बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, सेक्टर प्रभारी राम शंकर, मिश्री लाल बौद्ध, रामकुमार, अरूण सिंह चौहान, लवलेश सरोज, सूरज कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।