news-details

घाघरा नदी के संजय सेतु पर बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा में घाघरा नदी पर बने संजय सेतु पर करीब दो महीने बाद बड़े वाहनों का आवागमन फिर से शुरू हो गया है। बुधवार सुबह से ही गोंडा से लखनऊ और लखनऊ से गोंडा की ओर भारी वाहन पुल से गुजरने लगे हैं। यह पुल 16 अप्रैल से बड़े वाहनों के लिए पूरी तरह बंद था, जिसके बाद पुल की मरम्मत का काम कराया जा रहा था। हाल ही में छोटे वाहनों के लिए इसे ट्रायल के तौर पर खोला गया था।पुल बंद रहने के कारण गोंडा से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को अयोध्या होकर लंबा सफर तय करना पड़ रहा था, जिससे समय और किराए दोनों में बढ़ोतरी हो रही थी। अब यात्रियों को सीधे गोंडा से करनैलगंज होते हुए संजय सेतु के रास्ते लखनऊ जाने की सुविधा मिल सकेगी।इससे लखनऊ से गोंडा, बलरामपुर और नेपाल जाने वाले यात्रियों के साथ-साथ बड़े वाहन चालकों को भी राहत मिलेगी। पहले उन्हें अयोध्या के रास्ते लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ता था। गोंडा के अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि गोंडा-घाघरा संजय सेतु पर अब बड़े वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई है।