news-details

गतिशील हुआ जीवनधारा पौधारोपण अभियान

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया।समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए गत् वर्षों की भांति इस वर्ष भी सार्वजनिक स्थानों व धार्मिक स्थलों को क्लीन व ग्रीन रखने के उद्देश्य से शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में विगत 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से जीवनधारा पौधारोपण अभियान लक्ष्य-5100 पौधों के पौधारोपण हेतु पौधारोपण अभियान निरंतर चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 14 जून-2026 दिन रविवार को प्रातः 7 बजे समिति द्वारा आवास विकास कॉलोनी, औरैया स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में पौधारोपण अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत समिति के सदस्यों ने बेलपत्र, अशोक, आँवला, पकड़िया, गुड़हल, चितवन कदम, हरसिंगार चांदनी आदि के पौधों का पौधारोपण किया, पौधों की सुरक्षा व देखभाल की जिम्मेदारी मोहल्ले के लोगों को सौंपी गई, उसके उपरांत पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने कहा कि प्राकृतिक धरोहर से अनावश्यक छेड़छाड़ करने पर तमाम प्राकृतिक आपदाओं के कहर का संकेत पर्यावरण असंतुलन के रूप में हम लोगों को देखने को मिल रहा हैं, फिर भी हम लोग पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग नहीं है, हम लोगों को प्राकृतिक धरोहरों को सुरक्षित रखते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि पेड़ पौधों से हमें प्राण वायु, फल, फूल, ईंधन व दुर्लभ औषधियां आदि बहुमूल्य वस्तुएं प्राप्त होती है। पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत जीवनधारा पौधारोपण अभियान में यमुना तट, मंगला काली व देवकली मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, सार्वजनिक पार्कों-मार्गो, स्कूलों महाविद्यालयों व सार्वजनिक स्थानों, मार्गो व आदि स्थानों पर देखभाल के साथ लक्ष्य-5100 पौधों के पौधारोपण व लोगों के मनपसंद के पौधों का निःशुल्क वितरण किया जा रहा हैं। जीवनधारा पौधारोपण अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण हेतु भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत समाजसेवी श्री राकेश अवस्थी ने संस्था को 21 पौधे व चिकित्सक एल.एन. गुप्ता ने 5 पौधे प्रदान किये, समिति के सदस्यों ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। अभियान के समापन पर गोष्ठी में मौजूद लोगों ने पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने तथा मानव जीवन में पौधों का महत्व बताते हुए लोगों को जागरूक करने की सामूहिक रूप से शपथ ली, कार्यक्रम संयोजक प्रशांत पोरवाल (मोनू) व रामजी दीक्षित का सराहनीय योगदान रहा। पौधारोपण अभियान व पर्यावरण गोष्ठी में प्रमुख से डॉ. शिवकुमार सोनी, जीएलए यूनिवर्सिटी, मथुरा में अध्यनरत वीवीए की छात्रा ईशा मिश्रा, सोनू यादव, समाजसेवी एल.एन.गुप्ता, संजय अग्रवाल, मनोज कुमार मिश्रा, प्रदीप कठेरिया, श्याम किशोर दुबे, पिंटू गुप्ता, रोहित, हिमांशु दुबे व सतीश पोरवाल आदि सदस्य मौजूद रहे।