news-details

गर्मी-उमस से बेहाल रहा कानपुर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। शहर में शनिवार को भीषण गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। सुबह से तेज धूप और तपिश के कारण दोपहर तक सड़कों पर आवाजाही कम रही। हालांकि दोपहर बाद आसमान में बादल छाए, लेकिन हवा नहीं चलने से उमस और बढ़ गई।सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री बढ़कर 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।मौसम विशेषज्ञ डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय ने बताया कि बढ़े हुए न्यूनतम तापमान के कारण 'वार्म नाइट' की स्थिति बनी हुई है, जिससे रात में भी लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल रही है। उन्होंने बताया कि महीने के अंत तक मानसून के कानपुर पहुंचने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में दिन में तेज धूप के साथ बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और दोपहर बाद कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।