news-details

गर्मी में राहगीरों को मिली राहत

You can share this post!

 

 पारदर्शी विकाश न्यूज़  कानपुर। भीषण गर्मी के बीच बारहदेवी चौराहे के पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता निर्मल गुप्ता द्वारा राहगीरों एवं श्रद्धालुओं के लिए ठंडे शर्बत का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में भाजपा कानपुर के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, किदवई नगर मंडल अध्यक्ष दीपांकर मिश्रा, समाजसेवी सुभाष कुशवाहा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण पहल बताया। इस अवसर पर संजय कटियार, पूर्व जिला मंत्री, भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण ने कहा कि भीषण गर्मी में जरूरतमंदों को शीतल पेय उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। उन्होंने बताया कि इस सेवा अभियान में उन्हें भी सहभागी बनने का अवसर प्राप्त हुआ, जो उनके लिए सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को शर्बत वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाई गई तथा मानव सेवा के प्रति लोगों को प्रेरित किया गया।