news-details

गर्मी का कहर, तापमान 42°C तक पहुंचने के आसार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। शहर में एक बार फिर भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार सुबह से तेज धूप निकलने के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह 10 बजे तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि दोपहर तक इसके 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 48 घंटे तक मौसम साफ, गर्म और उमस भरा रहेगा। दोपहर के समय तेज गर्म हवाएं और लू चलने की आशंका है। बढ़ती गर्मी के चलते लोग घरों से निकलने से बचते नजर आए, जबकि सड़कों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में कम आवाजाही रही।सीएसए की मौसम रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 1.9 डिग्री बढ़कर 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं यूवी इंडेक्स 8.8 तक पहुंचने से धूप में निकलने वाले लोगों को त्वचा में जलन और चुभन का सामना करना पड़ रहा है।मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।