news-details

गणेश उत्सव की तैयारियां पूरी, पंडालों में आज से पूजा

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जिले में गणेश चतुर्थी को लेकर गणपति उत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। जगदीशपुर के इंडोरामा, बीएचईएल परिसर, अमेठी कस्बे समेत कई स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित कर आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। सोमवार से इन पंडालों में विधिवत पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम शुरू होंगे।जगदीशपुर के इंडोरामा और बीएचईएल परिसर में गणपति उत्सव को लेकर विशेष सजावट की गई है। रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावटी सामान से पंडालों को सजाया गया है। श्रद्धालुओं के बैठने और पूजा-अर्चना के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन सुबह और शाम भगवान गणेश की आरती होगी।इंडोरामा इकाई प्रमुख राजेंद्र शांखे ने बताया कि प्रतिमा स्थापना के बाद पूजन सामग्री, प्रसाद और आरती समेत सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमाएं स्थापित की हैं।गणेश उत्सव को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। पूजा सामग्री और सजावटी सामान की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ पहुंच रही है। बच्चों और युवाओं में गणपति पंडालों को देखने को लेकर खासा उत्साह है। आयोजन समितियों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।