news-details

गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा स्थापित

You can share this post!


मूर्ति चोर को जनता माफ नहीं करेगी:अमिताभ बाजपेई

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई ने मंगलवार को माल रोड स्थित नयागंज मेट्रो स्टेशन के निकट गणेश शंकर विद्यार्थी की नई प्रतिमा स्थापित कराई। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और उन्होंने नारेबाजी भी की। विधायक अमिताभ बाजपेई ने बताया कि मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान वहां स्थापित गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा को हटाया गया था, लेकिन निर्माण पूरा होने के बाद भी उसे दोबारा नहीं लगाया गया। इस संबंध में उन्होंने कई बार प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर प्रतिमा पुनर्स्थापित करने की मांग की थी। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर धरना-प्रदर्शन भी किया था।अमिताभ बाजपेई के अनुसार बाद में मेट्रो प्रशासन ने प्रतिमा स्थापना के लिए नई जगह उपलब्ध कराई। इसके बाद समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से नई प्रतिमा तैयार कराई गई और उसे नयागंज मेट्रो स्टेशन गेट के पास स्थापित किया गया।प्रतिमा स्थापना के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यक्रम संपन्न हुआ। विधायक ने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी स्वतंत्रता संग्राम और पत्रकारिता जगत की महत्वपूर्ण हस्ती थे तथा उनकी स्मृति को सम्मान देना समाज का दायित्व है। उन्होंने कहा कि पुरानी प्रतिमा नहीं मिलने के बावजूद उनकी स्मृति को जीवित रखने के लिए नई प्रतिमा स्थापित की गई है।