
पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर (कुरारा)। बरुआ गांव निवासी एक ग्रामीण ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी गाय को भाला मारकर घायल कर दिया गया।पीड़ित महेंद्र सिंह पुत्र रमेश चंद्र ने बताया कि शनिवार रात उसकी गाय बंधन तोड़कर गांव के योगेंद्र सिंह उर्फ छोटू के खेत में चली गई थी। आरोप है कि इसी बात पर आरोपी ने गाय को भाला मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।पीड़ित ने बताया कि गाय का इलाज कराया गया है। उसने कुरारा थाना पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।