
पारदर्शी विकाश न्यूज़ कानपूर देहात। शिवली थाना पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम से जुड़े मामले में फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी राजू बंजारा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने औरैया क्षेत्र से दबोचा। यह मामला 10 जनवरी 2026 का है, जब पुलिस ने 100 किलो गोमांस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आए नेटवर्क की जांच के दौरान राजू बंजारा का नाम प्रकाश में आया था, जिसके बाद वह फरार चल रहा था।पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी पर एसपी द्वारा 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने 14 मई 2026 को उसे भेवान नहर पुल के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।