
पारदर्शी विकास ब्यूरो
कानपुर। किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के गोवर्धन पुरवा में क्षेत्र की सीवर समस्या को लेकर वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक राहुल अवस्थी के निवास पर हुई, जिसमें क्षेत्रवासियों ने लंबे समय से चली आ रही सीवर व्यवस्था की समस्या से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया।बैठक में स्थानीय लोगों ने बताया कि सीवर लाइन से जुड़ी समस्या के कारण क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों को रोजमर्रा की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने मांग की कि समस्या का स्थायी समाधान कराने के लिए नई सीवर लाइन डाली जाए।क्षेत्र की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पार्षद अवधेश त्रिपाठी ने संबंधित अधिकारियों को नई सीवर लाइन डालने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा और संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय कर कार्यवाही आगे बढ़ाई जाएगी।बैठक में मौजूद वरिष्ठ लोगों ने उम्मीद जताई कि नई सीवर लाइन पड़ने से क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। स्थानीय लोगों ने समस्या को गंभीरता से लेने और जल्द कार्रवाई का आश्वासन देने पर पार्षद का आभार जताया। अधिकारियों से भी कार्य को जल्द शुरू कराने की मांग की गई।