
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर
24 गोवंशों के मृत मिलने के मामले में पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने जयसिंहपुर कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार मिश्र को लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह उपनिरीक्षक विवेक कुमार राय को नया प्रभार सौंपा गया है। मामला सेमरी चौकी क्षेत्र के माधवपुर देवरी गांव के पास टांडा-बांदा हाईवे का है, जहां 24 गोवंश मृत और तीन घायल हालत में मिले थे। सूचना पर प्रशासन और पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची और घायल गोवंशों का उपचार कराया गया।पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आशंका है कि गोवंशों को किसी वाहन से लाकर सुनसान स्थान पर फेंका गया। मामले की जांच के लिए एसओजी समेत चार टीमें गठित की गई हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।