news-details

गांवों में पहुंची मोदी सरकार की विकास यात्रा

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कसया, कुशीनगर। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कुशीनगर विधायक पी.एन. पाठक ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के बीच रखा। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से भी मुलाकात की।विधायक पी.एन. पाठक ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन, हर घर जल योजना और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।रामबरचगहा, अहिरौली राजा, अहिरौली राय, चिरगोडा, खड्डा, बकनहा, कछुइया और जुनेबी समेत विभिन्न गांवों में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा और व्यापारी वर्ग के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि गांवों तक सड़क, बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिली है और भारत विश्व पटल पर एक मजबूत एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।कार्यक्रम के दौरान विधायक ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों से संबंधित पुस्तिकाओं का वितरण किया तथा ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही उनकी प्राथमिकता है।इस अवसर पर ग्राम प्रधान डिम्पल पांडेय, अजित कुशवाहा, राम आश्रय, अजय जायसवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, राजेश राव, अजय तिवारी, प्रमोद तिवारी, दुर्गेश जायसवाल, रामायण यादव, दरोगा पांडेय, चांदबली गोंड सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, ग्रामवासी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं से मिले लाभों को साझा करते हुए विकास कार्यों की सराहना की।