news-details

गांव-गांव पहुंचकर वृद्धजनों और दिव्यांगों की सुनी समस्याएं

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में जनसेवा, संवेदनशीलता और जनता के साथ विश्वास निर्माण की दिशा में कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट ने सराहनीय पहल करते हुए सोमवार को पर्यटन थाना, सेवरही एवं पटहेरवा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में पहुंचकर वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं।इस दौरान कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट की टीम ने वृद्ध एवं दिव्यांग नागरिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, पेंशन योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं, सहायता कार्यक्रमों और सुरक्षा संबंधी उपायों की विस्तृत जानकारी दी।टीम ने नागरिकों को यह भी जागरूक किया कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न, विवाद अथवा आपात स्थिति में वे बिना संकोच तत्काल पुलिस से संपर्क करें। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आधुनिक पुलिसिंग केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों के साथ संवेदनशील संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास करना भी पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।कम्युनिटी पुलिसिंग का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास, सहयोग और आत्मीयता को मजबूत करना है, ताकि समाज में सुरक्षा, जागरूकता और सामाजिक समरसता का वातावरण स्थापित हो सके।पुलिस की इस पहल को क्षेत्रीय लोगों ने खूब सराहा। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस का इस प्रकार उनके बीच पहुंचना न केवल सुरक्षा का एहसास कराता है, बल्कि वृद्धजनों, दिव्यांगों और जरूरतमंद वर्गों में आत्मविश्वास और भरोसा भी बढ़ाता है। लोगों ने इसे पुलिस और जनता के रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक और मानवीय पहल बताया।