news-details

गंदगी से परेशान ग्रामीणों ने उठाई सफाई अभियान की मांग

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद के कमालगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत देवरान गढ़िया में गंदगी और कूड़े के ढेर ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बने हुए हैं। गांव के कई स्थानों पर कूड़ा जमा होने से दुर्गंध फैल रही है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से सफाई व्यवस्था बदहाल है, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीण रामप्रकाश, शिवकुमार, राजेश और सुनील ने बताया कि गंदगी के कारण बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। वहीं, ग्रामीण मुकेश ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सफाई नहीं कराई गई तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।इस संबंध में विकास खंड अधिकारी अनिल चंद्रपाल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और जल्द ही गांव में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। ग्राम प्रधान रूबी पाल ने भी आश्वासन दिया कि सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।