news-details

गीता शाक्य को मिली भाजपा प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया।आज भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश की बहु प्रतीक्षित प्रदेश टीम की घोषणा की गई प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश टीम में 19 उपाध्यक्ष आठ महामंत्री 19 प्रदेश मंत्री घोषित किए गए औरैया जिले के लिए हर्ष का विषय है कि औरैया जिले की जुझारू नेता महिला मोर्चा की प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष राज्य सभा सांसद श्रीमती गीता शाक्य को प्रदेश महामंत्री बनने पर भाजपाइयों ने औरैया जिला कार्यालय पर मिठाइयां बांटी एवं ढोल नगाड़े बजाकर जश्न मनाया। प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि एक छोटे से गांव से निकलकर आज प्रदेश की महामंत्री बनी गीता शाक्य कोई राजनीतिक परिवार से नहीं थी । एक साधारण परिवार में जन्मी जहां कोई राजनीति नहीं करता था,भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है की छोटे से कार्यकर्ता को प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी दे दी जाती है ।गीता शाक्य जी पूर्व में भाजपा की जिला अध्यक्ष ,क्षेत्रीय मंत्री , भाजपा प्रदेश मंत्री , वर्तमान में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष थी ।उनके प्रदेश महामंत्री बनने से जिले के कार्यकर्ताओं में बहुत ही उत्साह है ।जिला महामंत्री यशवीर सिकरवार व जिला मीडिया प्रभारी भूरे चौबे ने संयुक्त रूप से कहा कि निश्चित तौर पर राज्य सभा सांसद गीता शाक्य के प्रदेश महामंत्री बनने से जिले के कार्यकर्ताओं की बात सीधे तौर पर प्रदेश स्तर पर पहुंच जाएगी ।