PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा। पिनाहट थाना क्षेत्र के जोधपुरा गांव में शुक्रवार को 25 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर बंद पड़ी गौशाला में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।मृतक की पहचान विष्णु पुत्र गौरी शंकर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह संदिग्ध परिस्थितियों में घर से निकला था। घर से करीब 300 मीटर दूर बीहड़ के पास स्थित बंद पड़ी पुरानी गौशाला में उसका शव रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिलाकाफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान गौशाला के अंदर शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।थाना अध्यक्ष बीपी गिरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा।