news-details

गौशाला की बदहाली पर उठे सवाल, चारा-पानी की कमी से परेशान गौवंश

You can share this post!

 

 तनिश सिंह 
पारदर्शी विकाश न्यूज़ उन्नाव। योगी सरकार द्वारा गौवंश संरक्षण के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई गौशालाओं की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्नाव के गदन खेड़ा बाईपास स्थित कान्हा गौशाला में व्यवस्थाओं की पड़ताल के दौरान कई खामियां सामने आईं। स्थानीय लोगों और निरीक्षण में सामने आई तस्वीरों के अनुसार गौशाला में गौवंशों के लिए चारा, भूसा और अन्य जरूरी सुविधाओं की कमी दिखाई दी।बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के आवास के सामने बनी इस गौशाला की स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। गौशाला के बाहर लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे पर अन्ना मवेशियों की मौजूदगी भी देखी गई, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि अगर गौवंशों के संरक्षण के लिए गौशाला बनी है तो फिर बाहर मवेशी क्यों घूम रहे हैं।जांच के दौरान गौशाला के अंदर गौवंशों के लिए हरा चारा और भूसे की पर्याप्त व्यवस्था नहीं दिखी। आरोप है कि सरकारी रिकॉर्ड में व्यवस्थाएं पूरी दिखाई जा रही हैं, जबकि मौके पर स्थिति इसके विपरीत है। भीषण गर्मी में कई गौवंश परेशान नजर आए। एक बछड़े की हालत भी खराब मिली, जिसे लेकर गौशाला प्रबंधन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गौवंशों के नाम पर आने वाले बजट का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा है। वहीं जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते गौवंशों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।