news-details

गैस वितरण के दौरान हंगामा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अयोध्या
जिले के बीकापुर तहसील क्षेत्र में रसोई गैस वितरण के दौरान लगातार दूसरे दिन अव्यवस्था और हंगामे की स्थिति बनी रही। कमला विकास नगर स्थित जन सेवा केंद्र के सामने गुरुवार और शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण सुबह 5 बजे से ही लंबी कतारों में खड़े नजर आए। गुरुवार को शाम तक करीब 150 उपभोक्ता लाइन में लगे थे, जो बाद में बढ़कर 250 से अधिक हो गए। इसी दौरान गैस एजेंसी की एक छोटी गाड़ी सिलेंडर लेकर पहुंची, लेकिन आरोप है कि कुछ नए लोगों को पहले गैस देने की कोशिश की गई, जिससे विवाद बढ़ गया। स्थिति इतनी बिगड़ी कि धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने स्थिति संभालने की कोशिश की।उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी पहले डिलीवरी दिखाकर बाद में गैस उपलब्ध कराती है, जिससे लोगों को कई दिनों तक लाइन में लगना पड़ता है। कई उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बावजूद सिलेंडर नहीं मिल सका।जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्रा ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं उपजिलाधिकारी बीकापुर श्रेया ने शुक्रवार को एजेंसी की जांच और व्यवस्था सुधारने की बात कही है।