
पारदर्शी विकास न्यूज़ बबेरू/बाँदा। कोतवाली क्षेत्र के तराया गांव में गैस सिलेंडर के पाइप में आग लगने से मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया।जानकारी के अनुसार, गीता देवी शनिवार को घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस पाइप में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग पूरे मकान में फैल गई। महिला के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया।आग से घर में रखा गेहूं, चना, चावल, कपड़े, गद्दे, रजाई, सोने-चांदी के जेवर और नकदी जलकर खाक हो गई।ग्राम प्रधान कुसुम पाल यादव ने बताया कि घटना की सूचना लेखपाल को दे दी गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।