news-details

ग्रीष्म कालीन अवकाश के बाद आज खुलेंगे स्कूल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS लखनऊ/अमेठी। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित परिषदीय विद्यालयों एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद 16 जून 2026 से पुनः शिक्षण कार्य प्रारंभ होगा। इस संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।जारी आदेश के अनुसार विद्यालय खुलने से पूर्व परिसर, कक्षाओं, फर्नीचर, शौचालय एवं अलमारियों की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पहले दिन छात्र-छात्राओं का रोली एवं तिलक लगाकर स्वागत करने तथा विद्यालय में उत्साहपूर्ण वातावरण बनाने को कहा गया है।विद्यालयों में नामांकन वृद्धि हेतु अभियान चलाने, “स्कूल चलो अभियान” को प्रभावी बनाने, मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सभी विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विद्यालय परिसर में प्रेरक वाक्य एवं चित्रांकन को प्रमुखता से प्रदर्शित करने को कहा गया है।बेसिक शिक्षा परिषद ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों का संचालन पूर्व निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर विद्यालय संचालन सुचारु रूप से प्रारंभ कराया जाए।