news-details

गुरु रविदास जयंती वर्ष पर भव्य कलश यात्रा

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  लखनऊ। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत बुधवार को लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत श्री जनता हनुमान मंदिर, दीनदयाल नगर, खदरा से हुई और विभिन्न मंदिरों से होते हुए सीतापुर रोड स्थित शिव मंदिर, अहीवरनपुर में इसका समापन हुआ।श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने सिर पर कलश धारण कर उत्साहपूर्वक यात्रा में सहभागिता की। यात्रा श्री राम जानकी मंदिर, माता मंदिर और हाथी बाबा मंदिर होते हुए शिव मंदिर पहुंची।मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि कलश यात्रा का उद्देश्य समाज में सामाजिक समानता, आपसी भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज के विचार आज भी समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होने की प्रेरणा देते हैं।कार्यक्रम में सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्षद मुन्ना मिश्रा, अवधेश त्रिपाठी, टिंकू सोनकर, सौरभ वाल्मीकि, कुमकुम राजपूत, दीपू शुक्ला, चंद्रशेखर गुप्ता, विशाल गुप्ता, विनय प्रताप, विजय कुमार मिश्रा, प्रदीप गुप्ता, गौरव अवस्थी, उमा मिश्रा, नीतू सिंह, ममता मिश्रा समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।