news-details

ग्रामसभा की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, डीएम से जांच की मांग

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर देहात के अकबरपुर तहसील क्षेत्र के नागिनजसी गांव में ग्रामसभा की भूमि पर कथित अवैध कब्जे और रास्ता निर्माण का मामला सामने आया है। गांव निवासी सुमित पांडेय ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।शिकायत में बताया गया कि ग्रामसभा की गाटा संख्या 438 राजस्व अभिलेखों में खलिहान भूमि के रूप में दर्ज है, जबकि गाटा संख्या 439 खाद के गड्ढे और चकरोड के लिए आरक्षित है। आरोप है कि गांव के ब्रजपाल यादव ने पहले गाटा संख्या 439 पर आवासीय निर्माण कर कब्जा किया और अब प्लॉट तक पहुंचने के लिए खलिहान की भूमि पर अवैध रास्ता बनवाया जा रहा है।शिकायतकर्ता का कहना है कि इसी भूमि पर रास्ता बनाने को लेकर वर्ष 2021 में भी मामला दर्ज हुआ था। उस समय नगर पंचायत ने रास्ते को हटवा दिया था, लेकिन अब दोबारा निर्माण का प्रयास किया जा रहा है।सुमित पांडेय ने नगर पंचायत अकबरपुर के अधिकारियों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाते हुए सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।मामले में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। राजस्व टीम से जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।