news-details

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी
पीपरपुर थाना क्षेत्र स्थित बालीपुर डुडिया गांव में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने तहसील में तैनात एक लेखपाल पर ग्राम समाज की भूमि पर दबंगई के बल पर निर्माण कराने का आरोप लगाया है।ग्रामीण चंद्रभूषण तिवारी ने प्रशासन को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि गाटा संख्या 796 और 797, जो क्रमशः इमारती लकड़ी के जंगल और चारागाह के रूप में दर्ज हैं, पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य से उनका निकास मार्ग भी प्रभावित हो रहा है।मामले की शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने तहसील प्रशासन को निर्माण कार्य रुकवाने और जांच के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि आरोप है कि निर्देश जारी होने के बाद भी राजस्व टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।वहीं, क्षेत्रीय लेखपाल बालकृष्ण तिवारी ने बताया कि तहसीलदार की ओर से जांच टीम गठित की गई है और राजस्व विभाग जल्द मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करेगा। फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।