news-details

ग्राम पंचायतों के सुचारू संचालन के लिए प्रशासकों की नियुक्ति

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक व्यवस्था को पारदर्शी, प्रभावी और निरंतर बनाए रखने के लिए शासनादेशों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने बताया कि पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नई पंचायतों के गठन तक अधिकतम छह माह या प्रथम बैठक तक प्रशासनिक कार्य बाधित न हों, इसके लिए ग्राम प्रधानों को प्रशासक के रूप में नामित किया गया है।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रशासक केवल सामान्य प्रशासनिक कार्यों का संचालन करेंगे, जबकि किसी भी नीति संबंधी निर्णय के लिए प्रस्ताव जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजा जाएगा।उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासनादेशों का अक्षरशः पालन किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की निरंतरता, वित्तीय अनुशासन और अभिलेखों के उचित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।डीएम ने आमजन से अपील की कि पंचायत स्तर पर किसी भी समस्या या शिकायत की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समयबद्ध और प्रभावी समाधान किया जा सके।