news-details

ग्रामीणों की समस्याएं सुन विधायक पीएन पाठक ने अधिकारियों से की वार्ता

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर।
कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पीएन पाठक ने बुधवार को विकासखंड कसया के ग्राम मैनपुर के विभिन्न टोलों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। जनसमस्याओं को मौके पर सुनकर अधिकारियों से कार्रवाई कराने की पहल विधायक की क्षेत्रीय जनसुनवाई गतिविधियों के अनुरूप रही है।भ्रमण के दौरान विधायक सबसे पहले मैनपुर के खदही चौराहे पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने लोगों से संवाद कर स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली और अधिकारियों से बातचीत कर समाधान का भरोसा दिलाया।इसके बाद विधायक बूथ अध्यक्ष अमरनाथ कुशवाहा, मनोहर कुशवाहा और विभूति कुशवाहा के घर पहुंचे तथा उनकी कुशलक्षेम जानी। उन्नतशील किसान एवं बूथ अध्यक्ष मनोहर कुशवाहा के खेत में पहुंचकर उन्होंने पपीते की खेती का निरीक्षण किया और कृषि कार्य की जानकारी ली।विधायक ने लंबे समय से बीमार चल रहे सेवानिवृत्त शिक्षक इंद्रासन प्रसाद वर्मा के घर पहुंचकर उनका हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।इस दौरान राकेश जायसवाल, सभासद सूर्यनाथ यादव संत जी, रामायण कुशवाहा, दिनेश गुप्ता, अमरजीत कुशवाहा, ग्राम प्रधान प्रभुनाथ प्रसाद, लल्लन यादव, महेंद्र गुप्ता, जय प्रकाश कुशवाहा, शंभू गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।