
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। ग्रामीणांचल में बीती रात बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। कई इलाकों में चार से छह घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। लगातार कटौती से इन्वर्टर जवाब दे गए, वहीं मोबाइल और ई-रिक्शा तक चार्ज नहीं हो सके। लंबे समय तक बिजली न रहने से पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई।शुकुलपुर उपकेंद्र से शाम 6:30 से रात 8:40 बजे तक मुख्य सप्लाई बंद रहने से बिजली नहीं आई। पीठीपुर पावर हाउस से भी शाम 6:40 से रात 8:40 बजे तक और फिर रात 9:50 से 11 बजे तक आपूर्ति बाधित रही।भादर उपकेंद्र से रविवार शाम से आधी रात तक दो बार में करीब चार घंटे बिजली गुल रही। सुबह भी करीब दो घंटे कटौती के साथ चार बार ट्रिपिंग हुई। लो वोल्टेज ने भी लोगों की मुश्किल बढ़ाई।बिजली कटौती का असर दुकानदारों, छोटे कारोबारियों और घरेलू कामकाज पर पड़ा। ग्रामीणों ने बार-बार ट्रिपिंग और घंटों की कटौती से निजात दिलाकर निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की है।