
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।भेटुआ ब्लॉक की गैरिकपुर ग्राम सभा में पिछले कई दिनों से हुई तेज बारिश के बाद कच्ची सड़क बह गई है।
पूर्व प्रधान बाबूलाल कोरी के घर के सामने बनी कच्ची सड़क धीरज कोरी के घर तक सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से आवागमन प्रभावित है। ग्रामीणों एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं इसी मार्ग से आते-जाते हैं। सड़क बहने के कारण विद्यार्थियों और ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही हैसैकड़ों किसान इसी रास्ते से रोजाना आवागमन भी बाधित हो गया है। राम अवतार के साथ क ई ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। आवागमन पूरी तरह प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कराने की माँग की है।