
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भीषण गर्मी के बीच जनसेवा का संदेश देते हुए गार्गी महिला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को छप्पन भोग चौराहे पर शरबत और आइसक्रीम वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला मंत्री सुषमा चौहान ने किया।इस दौरान राहगीरों, श्रमिकों और स्थानीय नागरिकों को शीतल शरबत व आइसक्रीम वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाई गई। कार्यक्रम में भाजपा कानपुर दक्षिण के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।शिवराम सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा और परोपकार की परंपरा सदैव महत्वपूर्ण रही है। भीषण गर्मी में जरूरतमंद लोगों को शीतल पेय उपलब्ध कराना मानवीय सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने गार्गी महिला फाउंडेशन और सुषमा चौहान के प्रयासों की सराहना की।सुषमा चौहान ने कहा कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है और भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्य जारी रहेंगे।कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री गणेश शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी संजीव बेरी, अंकुर गुप्ता, एल.बी. सिंह पटेल, गौरव चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर राहगीरों को शरबत और आइसक्रीम वितरित की।