
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा
जिले की नरैनी तहसील में गुढ़ा पंप नहर के आधुनिकीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। सिंचाई विभाग द्वारा 6.16 करोड़ रुपये की लागत से नहर के सुधार, पंपों के नवीनीकरण और जल प्रवाह व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम कराया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार परियोजना का करीब 55 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसके पूरा होने के बाद क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा, जिससे फसल उत्पादन बढ़ने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।किसानों का कहना है कि पानी की कमी के कारण उन्हें लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नहर के आधुनिकीकरण से टेल एंड तक खेतों में पानी पहुंच सकेगा और कृषि कार्य आसान होगा। सिंचाई विभाग का लक्ष्य निर्धारित समय से पहले परियोजना पूरी कर किसानों को इसका लाभ पहुंचाना है।