news-details

गोमती पुल के बीम में दरार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर
गोमती नदी पर निर्माणाधीन महावीरन पुल के बीम में दरार मिलने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दरार का वीडियो सामने आने के बाद सेतु निगम और निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली चर्चा में है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दरार सामने आने के बाद ठेकेदार और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आरोप है कि दरार वाले हिस्से को बोरे और कपड़ों से ढककर मामले को छिपाने की कोशिश की गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।गुदरा और सलाहपुर गांव के बीच गोमती नदी पर बन रहा यह पुल वर्ष 2019 से निर्माणाधीन है। परियोजना वर्ष 2022 तक पूरी होनी थी, लेकिन निर्धारित समय सीमा गुजरने के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा है। करीब 21 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली इस परियोजना से क्षेत्र के 25 से अधिक गांवों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।ग्रामीणों का कहना है कि पुल बनने से वर्षों पुरानी आवागमन की समस्या दूर होगी, लेकिन निर्माण में सामने आ रही खामियों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं, संबंधित विभाग की ओर से मामले की जांच और तकनीकी परीक्षण की बात कही जा रही है।