
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। गोमतीनगर इलाके में लापता हुए युवक का शव गोमती नदी में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार विशाल खंड-दो निवासी 30 वर्षीय आदर्श यादव बुधवार को बिना बताए घर से निकल गया था। परिजनों ने काफी तलाश के बाद गोमतीनगर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।गुरुवार को रिवर फ्रंट के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां शव की पहचान आदर्श यादव के रूप में हुई। घटनास्थल के पास उसकी साइकिल, मोबाइल और कपड़े भी बरामद हुए हैं।पुलिस के अनुसार शुरुआती आशंका है कि नहाने के दौरान वह नदी में डूब गया होगा, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।