news-details

गोमती नदी में मिला अज्ञात महिला का शव

You can share this post!

 

 पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। चौक थाना क्षेत्र में गौतम बुद्ध पार्क के पीछे गोमती नदी में शनिवार को एक अज्ञात महिला का शव उतराता मिला। नदी में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। मृतका की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार, महिला का शव नदी के बहाव के साथ किनारे पर आकर रुका था। मृतका ने लाल रंग के कपड़े पहन रखे थे। उसके बाएं हाथ पर अंग्रेजी में 'Sonam' और 'Love Ma' लिखा हुआ टैटू मिला है। शुरुआती जांच में महिला के शरीर पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं।पुलिस ने आसपास के लोगों, गोताखोरों और स्थानीय निवासियों से महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।शव को पोस्टमॉर्टम और पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। महिला की पहचान के लिए आसपास के थानों और अन्य जिलों में भी सूचना भेजी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि महिला की मौत कैसे हुई और शव नदी तक कैसे पहुंचा।