news-details

गोमती में बढ़ा जलस्तर, बीकेटी के गांवों में जलभराव

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  लखनऊ। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बीकेटी तहसील के कई गांवों में जलभराव हो गया। शनिवार को जिलाधिकारी विशाख जी. और संयुक्त पुलिस आयुक्त बब्लू कुमार ने नाव से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली। लासा, बहादुरपुर, सुल्तानपुर और अकड़िया मऊ समेत कई इलाकों में पानी पहुंचने के बाद 30 से अधिक नावें संचालित की जा रही हैं। प्रभावित क्षेत्रों में चार राहत शिविर और सहायता केंद्र बनाए गए हैं, जहां राजस्व, स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग की टीमें 24 घंटे तैनात हैं। प्रशासन की ओर से राहत शिविरों में प्रभावित लोगों को पका भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। पात्र परिवारों को ड्राई राशन और राहत किट देने की व्यवस्था की गई है। पशुओं के लिए हरा चारा और भूसा भी उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें दवाओं के साथ क्लोरीन टैबलेट वितरित कर रही हैं। डीएम ने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों तक राशन और जरूरी सुविधाएं पहुंचाने के निर्देश दिए। प्रशासन और पुलिस को 24 घंटे अलर्ट पर रखा गया है। स्थिति के अनुसार अतिरिक्त नाव और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।