
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कल्याणपुर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में गॉलब्लैडर की पथरी के ऑपरेशन के बाद 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा किया।पनकी निवासी सुनीता देवी को 25 मई को ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें कार्डियोलॉजी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।परिजनों का कहना है कि महिला की मौत के बाद अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी अस्पताल बंद कर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कल्याणपुर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।