news-details

गाजीपुर मामले में महासभा का विरोध प्रदर्शन

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Lalitpur

गाजीपुर में युवती निशा विश्वकर्मा के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने विरोध दर्ज कराया है। महासभा ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी महरौनी को सौंपकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि 16 अप्रैल 2026 को करंडा थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव गंगा किनारे फेंक दिया गया था। घटना के कई दिन बाद भी कार्रवाई न होने से परिजनों में आक्रोश है। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा जब पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे तो उन पर पथराव किया गया, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। महासभा ने 50 लाख मुआवजे, दोषियों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार व नेताओं को सुरक्षा और लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।