news-details

गूंजेगा अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ, उमड़ेगा आस्था का महासागर

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो देवरिया। जनपद में भक्ति, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक जागरूकता का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा 23 एवं 24 मई 2026 को स्थानीय दिव्य शक्ति मैरिज लॉन, चीनीमिल ग्राउंड के सामने 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ एवं विशाल धार्मिक आयोजन आयोजित किया जा रहा है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और संगठन कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह व्याप्त है तथा तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।संगठन के केंद्रीय प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि भगवती मानव कल्याण संगठन धर्म, राष्ट्र और मानवता की सेवा के लिए समर्पित एक सामाजिक एवं धार्मिक संस्था है, जिसके संस्थापक धर्म सम्राट योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज हैं। उनके मार्गदर्शन में संगठन देशभर में नशामुक्त एवं मांसाहारमुक्त समाज निर्माण का अभियान चला रहा है।उन्होंने बताया कि आयोजन में सिद्धाश्रम धाम से संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन पूजा दीदी एवं केंद्रीय महासचिव अजय अवस्थी का विशेष आगमन होगा। 24 मई रविवार को समापन अवसर पर दोनों पदाधिकारी श्रद्धालुओं को धर्म, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक जागरूकता एवं आध्यात्मिक जीवन से जुड़े प्रेरणादायी संदेश देंगे।कार्यक्रम में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी, संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। समापन अवसर पर सामूहिक माता भगवती की दिव्य आरती के साथ नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प भी दिलाया जाएगा।संगठन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे जाति, धर्म और सम्प्रदाय से ऊपर उठकर इस जनकल्याणकारी धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करें।